विज्ञापन

शहर मुजफ्फरपुर

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            करना है बड़ा व्यापार
        
                                                    
                            
बनना है साहित्यकार
बनना है कलाकार
पाना है सच्चा प्यार
बचाना है संसार
जोड़ना है दिलों के तार
पाना है सेवा सत्कार
बहाना है कविता की धार
करना है हुंकार
आईए मुजफ्फरपुर में
बस जाईए मुजफ्फरपुर में
लीची की मीठास लिए
बहुत बड़ी आस लिए
और बड़ा विश्वास लिए
खड़ा है एक शहर हाथों को फैलाए
एक बार आप आएं
फिर हम नहीं बुलाएंगे
आप बार-बार बिन बुलाए आएंगे
ऐसा यह शहर है
ऐसा यहां का सहर है
सेवा में लोग यहां हर प्रहर हैं
हां यह मुजफ्फरपुर शहर है
बाबा भोलेनाथ का यह शहर है
जानकी जी का यह शहर है
दिनकर जी का यह शहर
राजेन्द्र प्रसाद का यह शहर है
जार्ज फर्नांडीज का यह शहर है
आम जामुन साग सब्जी का यह शहर है
सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'का शहर है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjay

2 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8164 कविताएं

View Profile