तेरे प्रेम पत्रों को मैं रख नहीं पाऊंगा
तेरे प्रेम पत्रों को मैं पढ़ नहीं पाऊंगा
अब बंद करो प्रेम पत्र लिखना
मिले मौका मिलना
पुष्प सा खिलना
पर पत्र मत लिखना
प्रेम करना सीखना
दिल में बस दिखना
प्रेम पत्र मत अब लिखना।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'