स्मार्टफोन की दुनिया आई
फेसबुक की दुनिया आई
आनलाइन की दुनिया आई
किताबों की हुई विदाई
किताबों के दुकान
हुए आज सुनसान
किताबों के दुकान
हुए आज वीरान
अब तो बच्चे भी
किशोर और युवा भी
मोबाइल में डूबकी लगाते हैं
और विद्वत्ता पाते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'