वह जो हरा पेड़ है
वह जीवन दाता है
वह आम का पेड़ है
वह सुख दाता है
वह मांग रहा है प्यार
जिसको काटने को हैं हम तैयार
वह खड़ा है देने को पत्र पुष्प प्यार
फल फूल और प्राणवायु अपार
हैं हम हत्या करने को क्यों तैयार?
पूछ रहा है पेड़ों का प्यार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'