बलिया बैरिया मेरा जन्म स्थान
गया मुजफ्फरपुर है कर्म स्थान
चाह रहा हूं साहित्य में दूं योगदान
कि याद करे हिंदुस्तान और जहान
है शिक्षा सबसे बड़ा दान
चाह रहा हूं हो शिक्षित हिंदुस्तान
हो शिक्षित सारा जहान
सभी पढ़ें
सभी बढ़ें
छू लें हम आसमान
गुदरी सिंह के टोला है मेरा जन्म स्थान
जहां बहे गंगा
जहां लहरे तिरंगा
जिसे जाने जहान।
- सहज कुमार