विज्ञापन

मैं खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी की कहानी हूं

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं मुजफ्फरपुर शहर हूं
        
                                                    
                            
मैं जाग्रत हर प्रहर हूं
मुझे एम्स चाहिए
मुझे बड़ा हवाई अड्डा चाहिए
मुझे रेडियो स्टेशन चाहिए
मुझे विकसित बनना है
मुझे हिंद में हुलसित बनना है
मुझे पल पल पुलकित रहना है
मुझे यही कहना है
कि मुझे सुप्रसिद्ध बनना है
मेरे अंदर लीची की मीठास है
मुझसे जग कीआस है
मुझे पूरा विश्वास है
मैं स्वच्छ सुंदर रहना है
मैं मुजफ्फरपुर शहर हूं
मैं जार्ज फर्नांडीज का शहर हूं
मैं जानकी जी का शहर हूं
मैं दिनकर का कर्म स्थान हूं
मैं सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'का कर्म स्थान हूं
मैं रखता प्रथम स्थान हूं
मेरे पास ग़रीब नाथ मंदिर है
मेरे पास हनुमान मंदिर है
मेरे पास चिकित्सा महाविद्यालय है
मेरे पास विश्व विद्यालय है
मैं व्यापारिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक राजधानी हूं
मैं खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी की कहानी हूं
मैं जीवित शहर हूं
मैं हिंदुस्तान का कोहिनूर हूं
मैं मुजफ्फरपुर हूं
मैं कहां दूर हूं?
मैं भारत मां की जिंदगानी हूं
मैं स्वतंत्रता सेनानी हूं
मैं सस्ता शहर हूं
मैं जगा हर प्रहर हूं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

461 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10782 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13025 कविताएं

View Profile