मैं बागी
मैं त्यागी
चापलूसी के गीत कैसे मैं गाऊं?
हूं सिंह,बिल्ली बन,करूं कैसे मैं म्याऊं म्याऊं?
मैं दहाड़ दूं
मैं उखाड़ पहाड़ दूं
मैं शत्रुओं के कंपा हाड़ दूं
मैं बागी बलिया वाला
मैं बागी बैरिया वाला
मैं गंगा के मैदान से
मैं भृगु स्थान से
मैं खेत खलिहान से
बतियाता मैं ईमान से
बतियाता मैं तीर कमान से।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'