कौमुदी महोत्सव उल्लास, प्यार लेकर आता है
बनी रहे चांदनी जीवन में संदेश देकर जाता है
शरद ऋतु के आगमन का संदेश लेकर आता है
शरद पूर्णिमा की रात में होती सुंदरता अपार
चांद की किरणों में औषधीय गुण आते अपार
कवि रचनाकार के कलम में आती तेज धार
प्राकृतिक सुंदरता से भर जाता सारा संसार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'