गया गया रेलवे स्टेशन पर
बीस रुपए मूल्य लिखा पैकेट पर
पच्चीस मांगता है दुकानदार
है शहर ऐतिहासिक, ईमानदार
है शहर पावन जैसे गंगा की धार
है शहर पावन जैसे निरंजना नदी की धार
है शहर धार्मिक, सांस्कृतिक
साहित्यिक, राजनीतिक
शानदार और जानदार
इसकी बदनामी कराता कौन?
है शहर यह आज क्यों मौन?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'