विज्ञापन

एक शहर मुजफ्फरपुर

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हो कोई शहर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो
        
                                                    
                            
हो कोई बेहतर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो
जहां बुढ़ी गंडक का किनारा हो
जहां राम नाम का जयकारा हो
शहादत खुदीराम बोस के नूर जैसा हो
हो कोई शहर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो
जहां पावन पवन बहे
शहादत की बात कहे
हो कोई शहर तो कोहिनूर जैसा हो
हो कोई शहर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो
दिनकर की कर्म स्थली को हम नित नमन करे
राजेन्द्र प्रसाद की कर्म स्थली का हम बंदन करें
आगमन इस शहर में पृथ्वी राज कपूर जैसा हो
हो कोई शहर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो
जहां शाही लीची की मनमोहक महक को
सहज के क्रांतिकारी कविता की धमक हो
जहां घर-घर में शास्त्री जी का गीत गूंजे
जहां गरीब नवाज को लोग नित पूजे
हो कोई शहर तो मशहूर जैसा हो
हो कोई शहर तो मुजफ्फरपुर जैसा हो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7483 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

595 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

3014 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

683 कविताएं

View Profile