खाना बना कर रखना
घर सजा कर रखना
चादर बिछा कर रखना
मैं आज आ रहा हूं
मैं पक्का आ रहा हूं
तुम्हारी एक आवाज पर आ रहा हूं
कुछ सपनों के लिए
और अपनों के लिए
दूर हूं मैं अपने घर से
दूर हूं मैं अपने शहर से।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'