धुएं के डर से
सड़क से
भाग कर गली में आए
अब कहां जाएं?
यहां भी धुआं है
हर ओर धुआं धुआं है
कैसे प्रदूषण से बचाएं?
कहां पावन पवन पाएं?
क्यों न पेड़ लगाएं?
जो लगें हैं उनको पहले बचाएं
अवनी और अंबर को बचाएं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'