छठ व्रत में आए हम,अपने गांव में
छठ व्रत मनाए हम,अपने गांव में
मिला छठी मैया का छांव
बड़ा सुंदर लगा मुझे मेरा गांव
देखे हम गांव जवार
जुटा पूरा परिवार
छठी मैया की महिमा अपार
भक्ति में बीता दिन चार
छठी मैया में है श्रद्धा अपार
छठी मैया करती बेड़ा पार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'