बच्चे विद्यालय में कहां पढ़ते हैं?
ये शिक्षकों के सर पर चढ़ते हैं
घर से तो ये निकलते हैं
पर विद्यालय कहां पहुंचते हैं?
शिक्षक जो नया समाज गढ़ते हैं
उनके ऊपर अभिभावक चढ़ते हैं
शिक्षकों से अभिभावक लड़ते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'