विज्ञापन

वहशियत हैवानियत दहशत आजकल

Anjul Khare

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक नर पिशाच याने कि ड्रेकुला ।
        
                                                    
                            
इंडियन पालिटिक्स
से हो गया आग बबूला।।
और कर दिया एक लीडर पर केस।
हुए दोनों अदालत में फेस टू फेस।।
लीडर बोला मिस्टर पिशाच ,
हमने तुम्हारा क्या बिगाड़ दिया है?
जो तुमने हम पर केस किया है ??
पिशाच बोला माइ डियर लीडर!
एवरी थिंग इज क्लियर।
फिर भी सुनो
एज यूं नो
नियति का ऐ लेखा है।
ख़ून पीना,
हमारा खानदानी पेशा है।।
तुमने हमारी परंपरा पर अतिक्रमण किया है।
आदमी होकर आदमी का ख़ून पिया है।।
तुमने उलझाया ऐसा दरिंदगी की
पहेली में,
मासूम जिस्म भी नोंच डाले,मौज में
अटखेली में।
तुम ने तो हम पिशाचों को भी शर्मिदा
कर दिया एप्सटीन की हवेली में।।
वहशियत हैवानियत दहशत आजकल
सियासत की पहचान है
यार ऐ तुम्हारा ऐ लोकतंत्र है
या हमारा कब्रिस्तान है।।
36 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile