विज्ञापन

रह गया था मैं जरा सा दूर कामयाबी से

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फिर कभी मिला नहीं मुझसे उसी बेताबी से
        
                                                    
                            
रह गया था मैं जरा सा दूर कामयाबी से
रंग दिखाओगे तुम भी ये मुझे मालूम था
तआरूफ करा दिया था अपनी हर खराबी से
हारकर इस खेल में, हंसकर जब मैं चला
वो जीतकर खड़े रहे हारे हुए जुआरी से
जिंदगी ने सौंप दिया अपना जब सब हमें
हमें शर्म आने लगी अपनी वफादारी से
चाहतें शीशे की तरह टूटकर टुकड़े हुईं
कीरचें दिखाने लगीं अक्स दुनियादारी के
बादलों की हकीक़त, खुल गई है बारिश में
तेवर लगते थे जिनके पहले इंकलाबी से
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12479 कविताएं

View Profile

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile