विज्ञापन

सितारों की ये रोशनी ही काम आएगी

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहार जाती है जाने दो लौट आएगी
        
                                                    
                            
जो खुशबू बाग से जाती है कहां जाएगी
हमारे किस्से हमसे दूर कहां जाएंगे
हमारी कोई कहानी तुम्हें बुलाएगी
हमें वफ़ा का भरोसा नहीं रहा अब तो
जफ़ाएं जिंदगी लेकिन नहीं भुलाएगी
हमारे बिन न कोई बात सुनेगा तेरी
हरेक आवाज दीवारों से लौट आएगी
कहां रोती है रात आफ़ताब की खातिर
सितारों की ये रोशनी ही काम आएगी
4 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all