कुछ तो अफसोस रह गया है मगर ज्यादा नहीं
मैं उदास हूं मगर मिट जाने को अमादा नहीं
कुछ भी करने को रह गया नहीं तो क्या करते
कर गुजरने का कुछ होता भी अब इरादा नहीं
हैं बहारें भी,खिले फूल, महकती सी हवा
कोई मंजर मगर इन आंखों में समाता नहीं
रौनकें,गुलजार महफिलें,शोख नज़रों की हंसी
मैं करीब जाने की जहमत भी हूं उठाता नहीं
वलबले यूं तो छलकते रहे भीतर से बहुत
मैं कदम अपने रोके रखता हूं बढ़ाता नहीं
यूं बरस उठती है तमन्नाओं की बदली रह रह
बारिशों में मगर मैं पतंग अब उड़ाता नहीं
अश्क आते भी नहीं मेरी खुश्क आंखों में
अपनी नजरों से तो खुद को भी मैं गिराता नहीं