हूक उठने से पहले फना हो गई
गर्दिशें जिंदगी की निशां हो गईं
ऐसा लगता नहीं कि उसे है खबर
चाह जिसके लिए आशना हो गई
यूं चिरागों से ज्यादा खफा हो रही
बेरहम कितनी देखो हवा हो गई
नाखुदाओं के रुख को समझती नहीं
मनचली अब सभी कश्तियाँ हो गईं
दिलरुबा की तरह थी मेरी जिंदगी
अब दुआएं सभी बेवफा हो गई
मौत आई भी तो हम नहीं मर सके
जिस्म से जान वैसे जुदा हो गई
सारे मुद्दे हमें छोड़ने पड़ गए
जिंदगी खुद कोई मुद्दआ हो गई
हमने खुद को तुम्हारे हवाले किया
तेरी ख्वाहिश ही मेरी रजा हो गई