विज्ञापन

मैं कोई मेहमान नहीं था

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीना भी आसान नहीं था,
        
                                                    
                            
सही गलत का भान नहीं था
कितनी चीजें फाजिल सी थीं
खोने में नुकसान नहीं था
ऐसे काम हुए हमसे जो
कुदरत का फरमान नहीं था
तुम भी पड़ जाओ उलझन में
अपना ये अरमान नहीं था
दिल से क्यों रुखसत करते हो
मैं कोई मेहमान नहीं था
ठेस लगा करती थी दिल को
जिन्दा था,बेजान नहीं था
बेहतर करना था दुनिया को
फ़र्ज़ था यह एहसान नहीं था
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile