विज्ञापन

मैं सबसे दूर रहा

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं सबसे दूर रहा,सबसे किनारा करके
        
                                                    
                            
और तुम आए नहीं आने का वादा करके
कोई तिलिस्म, इस शहर में खींच लाता है
मैं लौट आता हूं जाने का इरादा करके
वो बेरहम है ऐसा नहीं लगता है, मगर
दवा देता है वो कुछ दर्द को ज्यादा करके
नाराज जिंदगी से मैं नहीं रह पाता हूं
हंसा देती है वो रोने को आमादा करके
हुईं हैं इस कदर रंगों से नफरतें उनको
हरेक तस्वीर देखा करते हैं सादा करके
तमाम उम्र मुझे भूल नहीं सकता है
मैंने ठुकराया भी उसको है मवादा करके ,
जमीन बांटने पर तुल गया वही भाई
बचपने में बांटता था रोटियां आधा करके
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile