विज्ञापन

पड़ताल

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पोशाक जंग जू की रफ़ू हो रही है क्या
        
                                                    
                            
कुव्वत हमारी अब भी कहीं सो रही है क्या
कैसा मलाल है कि हैं नजरें बुझी बुझी
जो मिल न सका जिंदगी वो खो रही है क्या
कश्ती में अकेला हूं तो फिर शोर है कैसा
कोई लहर इस नाव को डुबो रही है क्या
अपना शगल था किसी भरोसे तो नहीं थे
गर्दिश मेरी बर्बादियाँ संजो रही है क्या
अब काम तो आएगा ये जुनूने इंकलाब
कोई वजह आंखें तेरी भिगो रही है क्या
जो घाव भर गए हैं रह गईं निशानियां
वो यादें अब भी नश्तरें चुभो रही हैं क्या
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile