हुस्न का भरोसा क्या
जाम का ठिकाना है
उसको तो मनाना है
इसको बस उठाना है
आदमी कर लेता है, जो
दिल से चाह लेता है
सच यही अफ़साना है
और सब बहाना है
हमको सुना न गया
तुमको पुकारा न गया
पास और आना था
दूर मगर जाना है
ये हया थी या जिद थी
हम रहे किनारों पर
पूछ कर चुप है दरिया
पार किसे जाना है
वक्त गुज़र भी जाएगा
हम कभी किस्से होंगे
किसको इसे सुनना है
और किसे सुनाना है