विज्ञापन

मन की गाँठ खोलकर देखो, राह नई मिल जाएगी

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हारा मन और टूटी नाव,
        
                                                    
                            
दोनों दोस्त डुबाते हैं,
मझधारों के थपेड़े अक्सर,
साहस को आज़माते हैं।
मन में यदि विश्वास जगे तो,
राह निकल ही आती है,
पत्थर से टकराकर धारा,
अपना पाथ बनाती है।

टूटी नाव किनारे लगती,
जब पतवार सँभलती है,
सूनी आँखों में भी आशा,
बनकर दीपक जलती है।
हार भले हो राहों में पर,
हिम्मत हार न जाना तुम,
घोर निराशा के बादल में,
सूरज बनकर आना तुम।

जीवन एक अथाह समंदर,
लहरें रोज़ उठाता है,
कभी धूप की चादर ओढ़े,
कभी रात दिखाता है।
जिसके मन में धैर्य बसा हो,
वह कब डूबा करता है,
साहस की पतवार थामकर,
तूफ़ानों से लड़ता है।

मन की गाँठ खोलकर देखो,
राह नई मिल जाएगी,
टूटी नाव भी कोशिश करके,
पार कहीं लग जाएगी।
हार नहीं स्वीकारो साथी,
यही समय का कहना है,
आशा की पतवार पकड़कर,
भव से पार उतरना है।

-पंडित अनिल
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11338 कविताएं

View Profile