विज्ञापन

स्वप्नों का संसार

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चंद साँसों का सफर है, उम्र का विस्तार क्या होगा, आँख खुलते ही बिखर जाएगा, जो स्वप्नों का संसार होगा।
        
                                                    
                            
जीवन की राह पर चलते, कितने अरमान सज जाएँगे, वक्त की एक करवट से, सारे किस्से मिट जाएँगे।
कुछ पल की है चाँदनी, फिर अंधेरों का बसेरा है, जिसे हम उम्र समझ बैठे, वो पल भर का सवेरा है।
ख्वाबों की इस बस्ती में, हर शख्स मुसाफिर है, आँख खुले तो ज्ञात होगा, सब कुछ कितना क्षणिक है।
न जाने कितने मौसम आएँगे और गुजर जाएँगे, हम जीवन के स्वप्न देखते-देखते ही बिछड़ जाएँगे।
वक्त की रेत पर लिखी, हर इबारत मिट जाएगी, जीवन की अंतिम साँझ, हर कहानी कह जाएगी।
जिसे अपना समझकर, हम उम्र भर सँवारते रहे, वही संसार एक दिन, स्वप्न बनकर बिखर जाएगा।
न कोई ठहराव जीवन में, न समय पर अधिकार है, कुछ पलों की मेहमान है दुनिया, यही इसका सार है।
इच्छाओं के दीप जलाकर, उम्र तमाम गुजार देंगे, भोर होते ही ख्वाबों के महल, आँखों में ही हार देंगे।
चंद वर्षों का जीवन सफर, मौन होकर ढल जाएगा, स्वप्नों का यह कारवाँ, एक दिन अनंत में खो जाएगा।
- अनिल सोनी
54 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11221 कविताएं

View Profile