विज्ञापन

हेलमेट पुलिस और मेरी जिंदगी

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पुलिस दिखे तो हेलमेट पहनता हूँ,
        
                                                    
                            
वरना हवा में बाल उड़ाता हूँ।
सिग्नल पर कानून का बड़ा सम्मान,
पुलिस हटते ही फिर मैं ही महान!
अपनी जान की कीमत क्या जानूँ,
बस चालान से बचना पहचानूँ।
हेलमेट सिर पर पुलिस के डर से,
न कि मौत के किसी असर से।
घरवाले कहते हैं, “जरा संभलकर चलना,
अपनी जिंदगी का भी ख्याल रखना।”
मैं हँसकर कहता हूँ, “चिंता मत करो,
पुलिस नहीं दिखेगी तो हेलमेट क्यों धरो!”
सड़क पर बनता हूँ बड़ा शेर,
नियमों से रहता हूँ दूर-दूर।
पर जब पुलिस की गाड़ी आती है,
मेरी सारी बहादुरी हेलमेट में समाती है!
व्यंग्य यही है, समझो मेरे भाई,
जान से बढ़कर चालान की भरपाई!
पुलिस के डर से सुरक्षा अपनाना,
अपनी ही जिंदगी को यूँ ठुकराना।
हेलमेट पुलिस के लिए नहीं,
अपने परिवार की खुशी के लिए पहनिए।
क्योंकि चालान तो भर जाएगा,
पर जीवन लौटकर नहीं आएगा। 
45 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7753 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile