राम नाम का बाना,मेरा भोला है,
करुणा का ख़ज़ाना,मेरा भोला है।
तन पर भभूती,जटा में गंगा,
औघड़ मस्ताना,मेरा भोला है।।
सबको अपना लेता,मेरा भोला है,
सबको गले लगाता,मेरा भोला है।
विष पीकर भी जग को बचाए,
ऐसा देव दीवाना,मेरा भोला है।।
हर लेता सबका संकट,मेरा भोला है,
दूर करता हर झंझट,मेरा भोला है।
अनिल हृदय में है बसा डमरूधारी,
सृष्टि का सम्राट सयाना,मेरा भोला है।।
— पंडित अनिल