विज्ञापन

गिरा गर तू कहीं तो तालियाँ दे मुस्कुराएगा।

Anil Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़माना है ये मज़मा देखने को दौड़ आएगा
        
                                                    
                            
गिरा गर तू कहीं तो तालियाँ दे मुस्कुराएगा।

क़दम अपने सँभालो अपने दीपक खुद बनो प्यारे
तुम्हें कोई नहीं भूले से रस्ता भी बताएगा।

झटक कर साथ छोड़ेंगे निकलते ही सभी मतलब
लहू भर अश्क़ आएँगे तुम्हें रब याद आएगा।

बिगड़ जाएगा अपना वक़्त अपने ही सताएँगे
न कोई काम आता है न कोई काम आएगा।

भरोसा खुद पे रख हिम्मत से हासिल है अनिल सब कुछ
पलट जाएगा तेरा वक़्त तू भी जगमगाएगा।
-पंडित अनिल
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile