ज़िंदगी रोज नए रंग दिखाती क्यों है
हम सहज दिल हैं हमें ऐसे फँसाती क्यों है?
अब हमें कोई शिक़ायत है न कोई शिक़वा
बात इतनी है हमें रोज रुलाती क्यों हैं?
हम नहीं चाँद न सूरज न सितारा-जुगनू
ज़िंदगी हम पे ठहाके तू लगाती क्यों है?
गुफ्तगू खुद से करूँ खुद की सुनूँ गर तन्हा
फिर भी दुनिया ये हमें आँख दिखाती क्यों है?
सुब्ह से शाम हुई रात अनिल हो आई
दिल में उठती हुई हर बात सताती क्यों है?
-पंडित अनिल