विज्ञापन

सच का सन्नाटा

Amita Paul

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रिश्तों की इक झूठी होड़ तन्हा सच का सन्नाटा
        
                                                    
                            
शोहरत का इक झूठा शोर रुस्वा सच का सन्नाटा

मौत का मातम महशर तक ज़िन्दा सच का सन्नाटा
जब चुप हो गए सब आखर बोला सच का सन्नाटा

हो गए सब शफ्फाक सफेद काला सच का सन्नाटा
रख दिए सब अल्फ़ाज़ कुरेद पाला सच का सन्नाटा

कहना सुनना मन का रोग अच्छा सच का सन्नाटा
झूठी दुनिया ओछे लोग सच्चा सच का सन्नाटा

सुख़न की अनहद मंज़िल है माना सच का सन्नाटा
‘अंजुम’ कितना मुश्किल है पाना सच का सन्नाटा

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile