एक रोज सुबह उठकर,
बिते कल का हिसाब लगाती जिन्दगी।
हर एक ख्याव एक सा है,
पर आज जो आज है ,
उस के कल होने का कोई हिसाब नही?
अपने बढ़ते हुए वजन के साथ,
अपने घटते हुए दिनो का कोई हिसाब नही,
नही है कुछ भी मैरे पास,
पर सायद कुछ भी ना होने का गम बेहद ज्यादा है,
मुझे वो लडके बड़े उम्दा लगे,
जिन्हे मोहब्बत तो है ,
पर उस मोहब्बत की उन्हे कोई चाह नही,
वो नही करते किसी को
खुश करने के लिए,
उलझूलूल सी हरकते ,
वो किसी कि भी बात का
या किसी कि भी नाराजगी का
हिसाब लगाना या बाताना सही नही समझते,
क्यो कि उन्हे ऐहसास ही नही,
कि कोई उन से भी मोहब्बत जैसी
ऊलजलूल भरी ख्यावहिस रखता होगा भला।
वो इस सुन्दर से ख्याल को एक ख्वाब मानते हैं ,
वो तो भला बस ये जानते है,
कि मोहब्बत सिर्फ उन लोगो के लिए है,
जिन के पास
"चार बिघा" फसल के सिवा कुछ ओर भी हो?
बाकी तो ख्याल इतना है,
भूख बढ रही है,
और फसल सूख रही ,
बाकी बात ख्वाब और मोहब्बत की
फसल सूख रही है और पेट कि भूख बढ रही।