चलती सांसों की डोर के बीच में,
कर्म के साथ क्रिया को सुव्यवस्थित करने में,
एक अरसा लगता है!
नाम को संज्ञा व सर्वनाम से विशेषण बनाने में,
फिर जिंदगी के पन्नों पर खुद को सजाने में,
एक अरसा लगता है!
किसी साहित्य के अमर उजालों में,
प्रकाशित होती जीवंत प्रतिमा द्वारा,
एक सच्चे साहित्य की आस पूरी होने में,
एक अरसा लगता है!
क्योंकि जिंदगी की इस कठिन व्याकरण में,
शुद्धता के साथ समर्पण का होना बहुत जरूरी होता है;
हर कदम पर शब्दों के मेल में एक विशेष अर्थ ढूँढने में,
एक अरसा लगता है!
- अमित कुमार पांडेय"