इससे दूजा अधिकार नहीं।
मैं श्रेष्ठ हूँ प्रवर धीमान शैवो में शाक्य हूँ
मैं हूँ प्रज्ज्वलित हर दिशा में मैं अकाट्य हूँ
तुम आडंबर करके खुद को नरेश समझते हो
मैं हूँ तुम्हारा सम्राट
जब विकराल रूप धरता हूँ
कट जाते हैं ज्ञानियों के भुजदंड
सब त्राहि-त्राहि माम कहते हैं
अभी मैं शांत हूँ सुषुप्त हूँ
क्रांति से दूर हूँ
मैं सब देख रहा हूँ
किस किस की औकात कितनी है
किस किस की पहचान कितनी है