विज्ञापन

तारों से टिमटिमाते दीप देख ये लगा

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यूँ सामना अपना हुआ कइयों तूफान से
        
                                                    
                            
हम हैं कि सीना तान के रहे हैं शान से

लिखा खुदा ने क्या ही इन लकीरों में
पढ़ रहा ज़माना इनको इतने ध्यान से

आज भी ताजा है स्वाद जेहन के कोने
बाबूजी चीज खाने की लाते दुकान से

उल्फत के समंदर में गहरे डूब जाओगे
देखो एक बार तुम भी जाके जान से

तारों से टिमटिमाते दीप देख ये लगा
रोशनी का पर्व आया आसमान से

देखते हैं हम उसे अक्सर जो ख्वाब में
रब्त गहरी इतनी अपनी उस मकान से

आलोक कुछ रहता नहीं पछतावे के सिवा
जहर बुझा तीर चला हो जुबान से
-आलोक
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile