चले उम्र गुजार के
अतिथि हम दिन चार के
बूझे अन बूझे कई
दस्तूर हैं संसार के
चले कहीं कोई पालकी
कांधों पर कहार के
मिले केवल प्यार ही
बदले में यहाँ प्यार के
दुश्वारियां जातीं तभी
दिन आया करते बहार के
तलाशते हैं सब सुकूँ
आखीर में थक हार के
आलोक हाजिर हो खुदा
देखो दिल से पुकार के
-आलोक