हर दिन हमें कुछ इस तरह लगा है
जिंदगी की किताब का पन्ना नया है
दूसरे का ज्यादा कम अपना आँकना
जितना तय किस्मत में उतना मिला है
मंज़िल मिली है उसको हमेशा
चक्कर में जितना जो कम पड़ा है
रम गई मुरारी में गहरे में मीरा
मन बैरी मोहन के रंग में रंगा है
रेखा हथेली में देखते ज्योतिषी
बताते हमें जो रब ने लिखा है
तहजीब जिसने सीखी जहां में
इंसान सचमुच वो ही बड़ा है
आलोक निखरा निरा वो आदमी
जिसने तकलीफों को सहा है
-आलोक