मस्ती की छतरी तान कर
तू खुद पर ही अहसान कर
कम से कम सामान कर
सफर यूँ आसान कर
कोई कहता है कुछ तो कहे
तू ना अपने कान कर
बसर को है सराय यह
रह यहाँ यह मान कर
मिल जायेगा एक दिन खुदा
देख ले यदि ठान कर
ग़म में रहने का हुनर सीख
ना खुशियों में गुमान कर
हल मुश्किलों का किसी के पास ना
इनका खुद समाधान कर
आलोक दुख में और के
अमृत अश्क का पान कर
-आलोक