मावस की रैना को कभी भाया ना यह बाना
चाँदनी पूनम की जिसे कहता है ज़माना
खोज खुद की कर के देखी है जिन्होंने
खोज लिया है उन्होंने रब का ठिकाना
जितनों ने लौ उल्फत की अपने दिल में जलाई
उनको यहाँ कोई नहीं लगता है बेगाना
भेंट उस इंसान से यूँही नहीं हुई
रहा ही होगा कोई उससे रिश्ता पुराना
मेल मुलाकात तूने दुनियाँ से करी
आलोक फ़ुरसतों में खुद को खुद से मिलाना
-आलोक