कहते हैं लोग इश्क रोग ये पुराना
लग जाता है तो लगे मंजर सुहाना
बेचैनी मीठी मीठी सी हाये
आँखों को मूँद सिर्फ यार नजर आना
उठती है दिल में हूक एक अलग ही
तन्हाई खोजता फिरता दीवाना
भाता नहीं है जियरा को कोई
डूबा जो इश्क में उसने ये जाना
दरिया ये आग का पार कर तू भी
ना जोर इस पर कहता ज़माना
आलोक धूम ये राधा के मन की
सांवरे सलोने का बाँसुरी बजाना
-आलोक