विज्ञापन

वैसे भी ज्यादा कुछ नहीं यहाँ सयान में

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कह रही हैं तितलियां गुलों के कान में
        
                                                    
                            
दे दो कुछ तबस्सुमें हमें भी दान में

मुस्कराती आंखों से उसने देखा जो हमें
जान आ गई हो मानो अपनी जान में

हैरान हैं आज तक सोच कर यही
कौन टांकता सितारे आसमान में

अहसास प्यार का अगर होता नहीं हमें
होता ही नहीं कुछ भी फिर सारे जहान में

जाना है खाली हाथ हमें एक दिन वहाँ
रहते हैं यह जान कर भी किस गुमान में

सीधी सरल सी जिंदगी को जीये जा यूहीं
वैसे भी ज्यादा कुछ नहीं यहाँ सयान में

दिल कहेगा दिल सुनेगा दिल की बात दो
आलोक आइये कभी दिल के दलान में
-आलोक
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all