अक्सर किसी को याद आये कोई
कैसे किसी को ये बतलाये कोई
चुपके से अम्बर के एक कोने जाकर
चद्दर सितारों की सरकाये कोई
यादें बचपन की भरकर जेहन में
आँचल में माँ के छुप जाये कोई
पानी की कनियाँ इन नयनों में लेके
हल्के हल्के से मुस्काये कोई
मिश्री सी बातों का बतरस लेकर
कानों की देहल पर छलकाये कोई
अपनी ही धुन में सुध बुध खोये
तरन्नुम में नगमा एक गाये कोई
जीवन की धारा सी बहती ही जाये
आलोक नदिया से बतलाये कोई
-आलोक