विज्ञापन

जो आया उसकी एक दिन रवानगी भी है

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिंदगी क्या कहूँ कि क्या ही बात है
        
                                                    
                            
पालकी ग़मों की खुशी की बरात है

देखिये तो हर तरफ ही खेल चल रहे
शह किसी को मिल गई किसी को मात है

धूप सी तबस्सुमें रुदन की बारिशें
दिन अगर है भाग में तो तय ये रात है

दिन यहाँ रहे हमेशा किस के एक से
जादूगरी खुदा की है ये क़ायनात है

जितना मिला वह बहुत मान कर तू चल
सारी इस जहान में किस्मत की बात है

जो आया उसकी एक दिन रवानगी भी है
बुनी गई इस तरह हाँ यह हयात है

रख रहा संभाल कर आलोक हर कदम
बिछी हुई जो जिंदगी की बिसात है
-आलोक
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all