मुस्कुरा के जिन्दगी बिताये जा रहे
ग़म के पानियों को हम सुखाये जा रहे
किसी के आँसू पोंछने को घर से निकल कर
कर्ज किसी जन्म का चुकाये जा रहे
कर रहे महसूस हम काँटों की चुभन को
दोस्ती यूँ फूल से निभाये जा रहे
अहसास हैं ये प्यार के जितने भी जहां में
अल्फाज़ की माला उन्हें पहनाये जा रहे
कस्तूरियों की खोज में जोखिम भी ले लिया
अपने ही समंदर में गहरे जाये जा रहे
आलोक के जेहन में कोई आके छा गया
सितम यह कि खुद को ही बिसराये जा रहे
-आलोक