आशु अभी के अभी बहा दो
मेरे ज़ख्म सारे कही छुपा दो
वो पूछेगा तुमसे तुम्हारे बारे में
हाल मस्त है अपना उसको बता दो
बच्चों में आ गया है बहुत तनाव
इनके घरों के पंखे उतार दो
जो निकल नहीं पाते मन के घर से
उनके घरों में आग लगा दो
कितना उन्माद भरा है तुमको लेकर
मेरे दिल को थोड़ा सलीका शिखा दो
मै गिरने वाला हूं अगले मोड़ पर
कोई तो अपना हाथ बढ़ा दो
बेवक़्त ही रहा जाऊंगा क्या हमेशा
ए खुदा वक्त पर घर लौटा दो
मौत दिख जाती है सामने कभी कभी
मेरी आंखों पर कोई पर्दा लगा दो
- ऐ. के. गौतम