विज्ञापन

मृत्यु और जीवन

अजय कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अपनी आने वाली मृत्यु को
        
                                                    
                            
हर दिन याद किया करो।

जितनी भी ज़िंदगी शेष है,
उसे हँसते-हँसते और खुशी से जिया करो।

जो तुम्हारे पास नहीं है,
उसके बारे में अधिक मत सोचा करो।

जो तुम्हारे पास है,
उसके लिए आभारी रहो और उसी पर
अधिक ध्यान दिया करो।

ज़िंदगी को एक यादगार पल की तरह जिया करो,
और मृत्यु को आने वाले एक स्वप्न की तरह
याद किया करो।

तब तुम सच मायने में
जीवन का महत्व समझ पाओगे।

वरना बिना कुछ समझे और बिना कुछ जाने,
एक दिन इस संसार से चले जाओगे।

 
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all