जो कुछ भी होता है,
अच्छे के लिए होता है,
सुख हो या दुःख, ग़म हो या ख़ुशी,
हर परिस्थिति हमें परखने के लिए आती है।
हम अपने भीतर से कितने विकसित हैं
और बाहर से कितने मज़बूत दिखाई देते हैं,
इसका वास्तविक एहसास
मुश्किल घड़ियों में ही होता है।
दूसरों की अहमियत मेरी ज़िंदगी में कितनी है
और मेरी अहमियत दूसरों की ज़िंदगी में कितनी है,
इसका फ़ैसला हम नहीं करते,
बल्कि वक़्त करता है।
कौन-सा मौसम किस मौसम पर हावी होगा,
यह केवल मौसम की मर्ज़ी पर निर्भर नहीं करता,
बल्कि प्रकृति के अपने कुछ लक्षण होते हैं,
जो हर मौसम की ताक़त और कमज़ोरी तय करते हैं।
प्यार और मोहब्बत कोई खेल नहीं है,
इसकी राह में अच्छे-अच्छों का तेल निकल जाता है।
इस बात में कोई शक नहीं कि
सच्चा प्यार कभी नहीं मरता,
वह तो अमर होता है|
कमबख़्त! मरता तो वह है,
जो प्यार करता है।
— अजयकुमार