विज्ञापन

क्योंकि अपने जीवन का जीता-जागता उदाहरण कोई और नहीं… स्वयं मैं हूँ।

अजय कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी खुद को हँसाता हूँ, कभी खुद ही रुलाता हूँ,
        
                                                    
                            
कभी उम्मीदों के दीप जलाता हूँ, कभी अँधेरों में खो जाता हूँ।
कभी अपने ही हौसलों से आसमान छू लेता हूँ,
कभी अपनी ही सोच के आगे घुटने टेक देता हूँ।
अजीब है यह जीवन, अजीब मेरा व्यवहार,
कभी खुद से ही जीत जाता हूँ, कभी खुद से ही हार।
कभी सकारात्मकता को अपनी ताकत बना लेता हूँ,
कभी नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने देता हूँ।
न कोई दूसरा मेरे मन का लेखक, न कोई और मेरा किरदार,
मेरी सोच ही मेरी पटकथा, मेरे कर्म ही मेरे आधार।
कभी खुद के लिए राहें आसान बनाता हूँ,
कभी अपनी ही गलतियों से मुश्किलें बढ़ाता हूँ।
दोष दूँ भी तो किसे दूँ, जब फैसला मेरा होता है,
हर अच्छा-बुरा अनुभव मेरे ही चुनावों से जुड़ा होता है।
कभी खुद को समझकर जीवन सँवार लेता हूँ,
कभी खुद को न समझकर सब कुछ बिगाड़ लेता हूँ।
मैं ही अपनी सुबह का सूरज, मैं ही अपनी रात हूँ,
मैं ही अपने प्रश्नों का उत्तर, मैं ही अपने भीतर की बात हूँ।
मेरे भीतर ही प्रेम है, मेरे भीतर ही द्वेष,
मेरे भीतर ही धैर्य है, मेरे भीतर ही आवेश।
मैं किसी और के किरदार से नहीं, अपनी सोच से पहचाना जाता हूँ,
अपने जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भूमिकाएँ निभाता हूँ।
इस सच को स्वीकारने में अब कोई झिझक नहीं,
क्योंकि अपने जीवन का जीता-जागता उदाहरण कोई और नहीं… स्वयं मैं हूँ।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8292 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile