विज्ञापन

भाग – 4 : लौट आने का प्रण

अजय कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू ही मेरी शांति है,
        
                                                    
                            
तू ही मेरी अंतिम कामना।

जल्द मिलूँगा उसी मोड़ पर,
जहाँ अधूरी रह गई थी अपनी कहानी पुरानी।

एक दिन अवश्य लौटूँगा,
तेरे द्वार मुस्कान लिए।

हर अधूरा सपना पूरा होगा,
तेरा हाथ अपने हाथ लिए।

बस इतना याद रखना—
प्रेम कभी समय से हारता नहीं,
सच्चा इंतज़ार कभी व्यर्थ जाता नहीं।

जिस दिन फिर मिलेंगे हम,
उस दिन विरह की हर रात समाप्त होगी।

दो धड़कनें फिर एक हो जाएँगी,
और अधूरी प्रेमकथा
सदैव के लिए पूर्ण हो जाएगी।

मैं लौटूँगा...
यह केवल मेरा वादा नहीं,
मेरे जीवन का अंतिम प्रण है। :::
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1636 कविताएं

View Profile