मेरे मन के सृजनात्मक क्षणों में तुम्हारा ये प्रवेश,
नई नई संभावनाओं और विचारों से अनुग्रहित ये आवेश,
उड़ने को तैयार है भिन्न भिन्न दशाओ में,,,,,,दिशाओं में ,
अंतरिक्ष हो या ईश्वर कि खोज या हो नव जीवन का संभावित निर्माण,
अद्वैत होकर तय करना है हमें यह सफ़र अब,
क्योंकि किन्हीं अर्थों में एक हो रहे हैं,तुम्हारे मन का क्षितिज और मेरे मन का आसमान।