विज्ञापन

ग़ज़ल — ‘आँसू’

Adv DK Kanojiya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कितनी रातें जागकर गुज़रीं, कितने ख़्वाब जल गए,
        
                                                    
                            
कितने दर्द सीने में छुपे, कितने अरमान ढल गए।
कितनी लाख चीखें उठीं, कितने करोड़ विलाप हुए,
फिर भी ख़ामोश लब रहे, आँखों से सवाल हुए।

हर ज़ख़्म की अपनी दास्ताँ, हर दर्द का अपना राज़ था,
जो लफ़्ज़ों में ढल न सका, वही दिल की आवाज़ था।
किसी ने दर्द को हँसकर छुपाया, किसी ने चुप्पी ओढ़ ली,
किसी ने सारी दुनिया छोड़ी, किसी ने उम्मीद जोड़ ली।

न जाने कितने तूफ़ान आँखों में उतरकर थम गए,
न जाने कितने सपने पलकों पर ही बिखर गए।
जब दर्द हद से बढ़ गया, तो ख़ामोशी भी रो पड़ी,
सदियों से जो बात छुपी थी, एक बूँद में बयाँ हो गई।

न कोई नाम था उसका, न कोई पहचान थी,
बस एक बूँद थी आँख में, मगर पूरी दास्तान थी।
कितनी लाख चीखों के बाद, कितने करोड़ विलापों के बाद,
किसी आँख से टपकी एक बूँद को नाम मिला आँसू।
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile